Hyundai Creta Facelift: 2015 में लॉन्च होने के बाद से ही क्रेटा भरतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है।लॉन्च होने के बाद से भारतीय बाज़ार में उतल-पुतल मच गई। क्रेटा ने लगभग पुरे बाज़ार पर अपना कब्ज़ा कर लिया था और इसकी को देखते हुए हुंडई भारत ने अपने पोपुलर एसयुवी क्रेटा के अपडेटेड वर्जन “फेसलिफ़्टेड क्रेटा” को वर्ष 2024 में लॉन्च कर दिया। इस नए लांच के बाद में क्रेटा को नया लुक, ज्यादा फीचर्स और मैकेनिकल में बड़े बदलाव देखने को मिले है। हुंडई ने अपने नए फेसलिफ्ट मॉडल के जरिए डिजाइन, सुरक्षा और तकनीक के मामले में एक नया मानक स्थापित किया है। इस अपडेट के साथ में हुंडई ने वेरीएंट की संख्या सात से घटाकर पांच कर दी है।क्रेटा फेसलिफ्ट को भारत में ₹10,99,900 (एक्स शोरूम) की शुरूआती कीमत पर उतारा गया है।
| फीचर (Specification) | विवरण (Details) |
| ग्राउंड क्लीयरेंस (Ground Clearance) | 190 mm |
| बूट स्पेस (Boot Space) | 433 Liters |
| ईंधन टैंक (Fuel Tank) | 50 Liters |
| ADAS लेवल | Level 2 (19+ फीचर्स) |
| टायर साइज़ (Tyres) | 17-इंच (R17) डायमंड कट अलॉय |
क्रेटा फेसलिफ्ट बाहर से कैसी दिखती है?
इस SUV में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं जो कि इसे पिछले मॉडल से और ज्यादा बेहतर बनाते हैं। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को सामने से देखने पर आपको कई आकर्षक बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन क्रेटा का मूल आकार अब भी तो वही है।नई क्रेटा के डिजाइन की बात करें तो इसमें पूरी तरह नए डिजाइन का फ्रंट और रियर प्रोफाइल मिलता है। इसमें सामने की तरफ बड़ा ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, नया बम्पर और सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट के साथ बोनट पर कनेक्टिंग एलईडी स्ट्रिप लाइट मिलता है।
एलईडी लाइट में द्वि-कार्यात्मक प्रोजेक्टर लैंप लगे हुए है। एलईडी पोजीशन लाइट, जो पहले मॉडल में थी, इसे अब हटा दिया गया है।अब इसकी जगह, नई कार में रिडिजाइन किए गए बम्पर के निचले हिस्से में फॉग लैंप के चारों ओर प्रॉपर एलईडी डीआरएल दिए गए हैं, जिनका ‘सी’ आकार देखने में बहुत आकर्षक लगता है।इन बदलावों से हुंडई क्रेटा का फ्रंट लुक और भी दमदार हो गया है।
क्रेटा के साइड लुक में कुछ ज्यादा बदलाव नही किए गए है, इसमें केवल एक बदलाव ही देखने को मिलता है। साइड में 17 इंच के अलॉय व्हील्स को नया डिज़ाइन किया गया है। अब इसे डायमंड-कट शेप में बदल दिया है, जो काफी ज्यादा आकर्षक लग रहा है। पीछे की तरफ कोई खास बदलाव नही किए है, लेकिन इसकी टेल लाइट और बम्पर को नया डिज़ाइन किया है।नई क्रेटा फेसलिफ्ट कुल मिलाकर सात रंगों में उपलब्ध है।इस नए फीचर्स में आपको इंधन टैंक 50 लीटर का एडब्लू टैंक (डीजल के लिए) 12 लीटर का देखने को मिलेगा और इसमें साथ में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग मौजूद है।
क्रेटा फेसलिफ्ट अंदर से कैसी दिखती है?
हुंडई ने क्रेटा के केबिन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं और डैशबोर्ड का डिज़ाइन भी पहले जैसा ही है, लेकिन देखने पर ये साफ़ महसूस होता है की हुंडई ने इसे ज्यादा लग्जरी टच देने की कोशिश की है। हालांकि इसका सामान्य लुक और कलर स्कीम लगभग पुराने वर्जन जैसा ही है, लेकिन फीचर्स की लिस्ट में कुछ उल्लेखनीय बदलाव किए गए हैं।टॉप-स्पके SX(O) ट्रिम की कीमत पहले से 50,000 रूपये बढ़ गई है, और इस बढ़ी हुई कीमत से आपको कई नए फीचर्स भी मिले है, इसलिए नई क्रेटा को खरीदना घाटे का सौदा नही होगा। इस नए अपडेट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, पॉवर ड्राईवर सीट, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग और छह तरह से एडजस्ट होने वाली इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है।लंबी ड्राइव में यह SUV थकाती नहीं है।कुल मिलाकर यह SUV अब और ज्यादा प्रीमियम और मैच्योर लगती है।
इसके साथ में एक स्मार्ट की बैंड भी है, जिससे आप फिजिकल की फोब के बिना भी दरवाजे को लॉक या उन-लॉक कर सकते है। इन बैंड का उपयोग फिटनेस बैंड के रूप में भी किया जाता है, जो आपकी कैलोरी और स्टेप्स को काउंट करता है। इस नए वर्जन में आपको ऑटोलिंक ऐप कनेक्टिविटी फीचर्स मिल रहा है, जिससे आप ड्राइविंग पैटर्न को समझ सकते है और वाहन की स्थिति की जाँच भी कर सकते है।
इन सब के अलावा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम को भी अपडेट किया गया है, जो काफी यूजर फ्रेंडली है और अब इसके साथ में आपको नई वरना का अपग्रेडेड सॉफ्टवेर भी मिलेगा।इस नए फीचर्स में सुरक्षा की बात करे तो इसमें ABS और ड्यूल फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड है, जबकि टॉप-स्पेक SX(O) ट्रिम में साइड एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी मिलते हैं। हैरानी की बात यह है कि स्पेयर व्हील, जो पहले फुल साइज अलॉय व्हील होता था, अब स्टील व्हील है।नई क्रेटा में बूट स्पेस 430 मीटर है।
वेरिएंट और उनकी खासियतें (Variant Wise Highlights)
हुंडई ने क्रेटा के लाइनअप को अब और भी स्पष्ट कर दिया है। आप इस सूची को जोड़कर पाठकों को सही वेरिएंट चुनने में मदद कर सकते हैं:
- E (Base): 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और डिस्क ब्रेक्स (स्टैंडर्ड सेफ्टी)।
- EX/S: टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और बेसिक कनेक्टिविटी।
- S(O): पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल की शुरुआत।
- SX Tech: ADAS लेवल 2 और स्मार्ट कनेक्टिविटी।
- SX(O) (Top): 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और बोस (Bose) साउंड सिस्टम।
इंजन, पॉवर और परफॉरमेंस
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में पेट्रोल और डीजल दोनों के विकल्प पहले की तरह मौजूद है। इसमें 1.5 लीटर टर्बो डीजल और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है।रेंज का टॉप मॉडल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो नई वरना के समान है।पिछली क्रेटा 1.4 लीटर टर्बो इंजन के साथ आती थी, जिसे फिलहाल बंद कर दिया गया है।पेट्रोल इंजन चलाने में स्मूद और साइलेंट लगता है।
1.5 डीजल इंजन पहले से कही ज्यादा स्मूद है और पिछली क्रेटा की तुलना में और अधिक मजबूत महसूस होती है। डीजल इंजन हाईवे पर असली ताकत दिखता है।ओवरटेक करते समय इंजन में पूरा दम महसूस होता है। इसकी एक और खासियत यह है की इसमें कम्पन और शोर दोनों ही काफी हद तक नियंत्रित हो गए है। स्टीयरिंग का वजन पहले से और भी ज्यादा हल्का हो गया है, जिस कारण इसे इस्तेमाल करना और भी आसान हो गया है, लेकिन तेज गति पर आपको मनचाहा कण्ट्रोल नही मिलता है।क्रेटा के सस्पेंशन सेटअप में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नही मिलेगा। कभी कभार गड्डों की वजह से हल्के झटके महसूस हो सकते है, लेकिन किसी भी गति पर संतुलन बनाए रखने में बेहतरीन काम करता।
सेफ्टी फीचर्स
2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट सेफ्टी के मामले में बहुत उन्नत है, जिसमें 70 से अधिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें 6 एयरबैग, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे 36 सेफ्टी फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही, ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल है।यह फैमिली के साथ सफर करते समय यह सेफ्टी पैकेज मन को शांति और सुकून देता है।
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की कीमत
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की कीमत इसके फीचर्स और ब्रांड वैल्यू के हिसाब से काफी हद तक सही ठहराते है। यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए टेबल में आपको इसके विभन्न वेरिएंट्स की कीमत और अनुमानित EMI का आइडिया दिया गया है।
| वेरिएंट्स | एक्स-शोरूम कीमत | अनुमानित EMI |
| बेस | ₹11.00 लाख | ₹23,000 |
| मिड | ₹14.50 लाख | ₹30,000 |
| टॉप | ₹20.00 लाख | ₹42,000 |
हुंडई क्रेटा बनाम अन्य प्रतिद्वंद्वी (Comparison Chart)
| फीचर | हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट | किआ सेल्टोस | मारुति ग्रैंड विटारा |
| राइड कंफर्ट | सबसे सॉफ्ट और आरामदायक | थोड़ा सख्त (स्पोर्टी) | अच्छा (हाइब्रिड के साथ) |
| सेफ्टी रेटिंग | 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) | 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) | 2 एयरबैग्स (बेस मॉडल) |
| प्रीमियम फीचर्स | वेंटिलेटेड सीट्स + ADAS | ADAS + डुअल स्क्रीन | हाइब्रिड + सनरूफ |
Expert FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या नई क्रेटा में पुरानी क्रेटा के मुकाबले ज्यादा जगह (Space) है? उत्तर: कार की चौड़ाई और व्हीलबेस पहले जैसा ही है, लेकिन नए डैशबोर्ड डिजाइन और हल्के कलर थीम (Black & Grey) की वजह से केबिन अब पहले से ज्यादा हवादार और बड़ा महसूस होता है।
Q2. क्रेटा फेसलिफ्ट का सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला इंजन कौन सा है? उत्तर: 1.5 लीटर का डीजल इंजन सबसे अधिक माइलेज देता है, जो हाईवे पर लगभग 21-22 kmpl तक की दक्षता प्रदान कर सकता है।
Q3. क्या क्रेटा फेसलिफ्ट में ऑफ-रोडिंग मोड मिलते हैं? उत्तर: हाँ, इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में ‘Traction Control Modes’ (Snow, Mud, Sand) मिलते हैं, जो खराब रास्तों पर गाड़ी को बेहतर ग्रिप प्रदान करते हैं।
Q4. स्मार्ट की-बैंड (Smart Key Band) क्या है? उत्तर: यह हुंडई का एक अनोखा फीचर है जिसे आप हाथ में घड़ी की तरह पहन सकते हैं। इससे आप बिना चाबी छुए कार को लॉक/अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं, साथ ही यह आपकी फिजिकल एक्टिविटी (Steps) को भी ट्रैक करता है।



