Tata Punch EV Review: आज के समय में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, तब इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी हैं। टाटा पंच EV वर्तमान में भारतीय बाजार की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।कंपनी ने हाल ही में पंच इलेक्ट्रिक को नए रूप में पेश किया है, जिसमे अपडेटेड लुक और बड़ी बैटरी के साथ में मिलती है।इसकी लम्बी रेंज और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे शहर में इस्तेमाल के लिए फायदेमंद साबित होती है।टाटा पंच को पसंद करने का एक और कारण है-उसकी मजबूती और उसके अपडेटेड फीचर्स।आइए टाटा पंच के बारे में डिटेल में बात करते है।
डिजाईन और एक्सटिरियर
टाटा पंच ईवी को नया लुक दिया गया है ताकि यह टाटा के नए मॉडलों के अनुरूप हो सके। इसका नया लुक काफी हद तक पेट्रोल मॉडल जैसा ही मजबूत और एसयुवी स्टाइल वाला है।कार में पूरी तरह से क्लोज्ड ग्रिल दी गई है, जो इसे एक क्लीन इलेक्ट्रिक SUV लुक देती है। सामने का बम्पर भी नया लगाया गया है। टाटा का बड़ा लोगो अब एक पुश-ओपन फ्लैप का काम करता है, जिसके पीछे चार्जिंग पोर्ट छिपा है। इससे गाड़ी को चार्ज करना काफी आसान हो गया है।कार के चारों तरफ ग्रे क्लैडिंग और डुअल-टोन कलर विकल्प इसे एक मजबूत “स्पो-SUV” वाला लुक देते हैं।
इसके अलावा, टाटा के किसी भी वाहन में पहली बार 14 लीटर का उपयोगी स्टोरेज स्पेस भी उपलब्ध है।इसमें 360-डिग्री कैमरा की सुविधा है, जिसके लिए आगे की तरफ भी एक कैमरा लगाया गया है।साइड से देखने पर, आपको एयरो-फोकस्ड 16-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। नीचे की तरफ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और ‘आइस-क्यूब’ स्टाइल वाले फॉग लैंप मिलते हैं।इसमें एलईडी डीआरएल दी गई हैं जिनमें इंडिकेटर भी शामिल हैं।लेकिन हमें लगता है कि पीछे का डिज़ाइन भी नई थीम के अनुरूप होना चाहिए था। 366 लीटर की बूट स्पेस में कोई कमी नहीं आई है।
इंटीरियर और कम्फर्ट
टाटा पंच EV के इंटीरियर और कम्फर्ट के बारे में मुख्य बातें नीचे दी गई हैं, जो इसके नए मॉडल पर आधारित हैं:
- कार का केबिन आकर्षक डुअल-टोन थीम में आता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।
- सीटें सॉफ्ट कुशनिंग और लेदर कवर के साथ आती है।
- फ्रंट सीटें वेंटिलेटेड हैं, जो लंबी यात्रा और गर्मी के मौसम में काफी मददगार साबित होती हैं।
- ड्राइविंग पोजीशन काफी ऊंची है, जिससे सड़क का साफ नजारा मिलता है।
- हालांकि इसमें पीछे एसी वेंट नहीं हैं, लेकिन “एक्सप्रेस कूलिंग” फीचर दिया गया है जो केबिन को बहुत जल्दी ठंडा कर देता है
- पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 15W टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक फोन होल्डर दिया गया है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
नई पंच ईवी में कई शानदार फीचर्स मौजूद है, जो निचे दिए गए है:
- डुअल-स्क्रीन कॉकपिट में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
- 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
- वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले और वायरलेस चार्जर की सुविधा मिलती है।
- इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिया गया है।
- 6 भाषाओ वाला वोइस असिस्टेंट भी दिया गया है।
- 360-डिग्री कैमरा, काफी अच्छी क्वालिटी के साथ दिया गया है।
- इसमें कई सारे एप्स भी मिलते है जैसे की यूट्यूब, नेटफ्लिक्स एप्स है, लेकिन इन्हें चालू गाडी में चलाया नही जा सकता है ।
बैटरी रेंज और स्पेसिफिकेशन
टाटा पंच ईवी फ्रंट व्हील पर लगी मोटर के साथ चलती है। पंच EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। एक स्टैंडर्ड 25 किलोवाट घंटे का पैक और एक लॉन्ग रेंज का पैक है, जिसमे 35 किलोवाट घंटे की बैटरी है। छोटे पैक में 315 किमी की रेंज है और बड़े पैक में 421 किमी की रेंज मिलती है।
कार की लम्बाई 3880mm, चौड़ाई 1742mm, और व्हीलबेस 2445mm है। बैकसीट ऊपर करने पर इसका बूट स्पेस 366 लीटर है और पीछे सीट को पूरा फोल्ड किया जा सकता है।लेकिन इसमें 60:40 स्प्लिट का विकल्प नहीं दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स
टाटा पंच में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), सीट बेल्ट वार्निंग, और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मोनिटरिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट, इमरजेंसी ब्रैकिंग सपोर्ट, 360 डिग्री कैमरा और हाई-बीम अलर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते है।इसके साथ में इसमें IP67 मानको को पूरा करने वाला मजबूत बैटरी कवर दिया गया है।पंच ईवी की सबसे खास बात इसकी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग है, जो इसे चलाने में बहुत सुरक्षित और संतुलित बनाता है।
क्या टाटा पंच खरीदनी चाहिए?
यदि आप शहर में रोजाना चलाने के लिए एक मजबूत, फीचर्स से लैस और सेफ इलेक्ट्रिक व्हील्स चाहते है, तो टाटा पंच आपके लिए बेहतर साबित होगी।पंच ईवी शहर के इस्तेमाल के लिए एक पैसा वसूल कार है।शहरों की तंग जगहों पर पार्किंग करने वालों के लिए यह बहुत लाभदायक साबित होगा। इसकी बिल्ड क्वालिटी (5-स्टार सेफ्टी) और चलाने में आसानी इसे पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाती है। इस कार में अच्छी रेंज, फ़ास्ट चार्जिंग, बड़े स्क्रीन और एडवांस फीचर्स मिलते है।यह चार लोगो के लिए आराम दायक है, लेकिन 5 लोग भी भी बेठ सकते है।
Pros और Cons
फायदे (Pros):
- शहर की भीड़भाड़ और तंग पार्किंग के लिए परफेक्ट साइज़।
- 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग जो परिवार के लिए मानसिक शांति देती है।
- वेंटिलेटेड सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे लग्जरी फीचर्स।
कमियां (Cons):
- पीछे की सीटों पर 60:40 स्प्लिट का विकल्प नहीं है।
- पीछे के यात्रियों के लिए डेडिकेटेड एसी वेंट की कमी।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी: हाई-टेक अनुभव
टाटा पंच EV उन लोगों के लिए एक खिलौना है जिन्हें गैजेट्स पसंद हैं।
- डुअल स्क्रीन: इसमें 10.25-इंच का विशाल टचस्क्रीन और इतना ही बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
- मनोरंजन: गाड़ी खड़ी होने पर आप इसमें यूट्यूब और नेटफ्लिक्स जैसे एप्स चला सकते हैं।
- वॉइस असिस्टेंट: यह 6 भाषाओं को समझता है, जो इसे भारतीय परिवारों के लिए बहुत आसान बना देता है।
बैटरी, रेंज और स्पेसिफिकेशन
पंच EV दो वेरिएंट्स में आती है ताकि आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुन सकें:
- स्टैंडर्ड: 25 kWh बैटरी | रेंज: 315 किमी (अनुमानित)
- लॉन्ग रेंज: 35 kWh बैटरी | रेंज: 421 किमी (अनुमानित)
एक्सपर्ट टिप: शहर के भीतर चलाने के लिए 315 किमी वाली बैटरी काफी है, लेकिन अगर आप वीकेंड पर शहर से बाहर जाते हैं, तो लॉन्ग रेंज वाला मॉडल ही चुनें।
सेफ्टी: टाटा का असली हथियार
टाटा पंच का नाम आते ही सबसे पहले ‘मजबूती’ ज़हन में आती है।
- 5-स्टार रेटिंग: इसे क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।
- सुरक्षा कवच: 6 एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक (जो इलेक्ट्रिक कारों में बहुत ज़रूरी हैं), और IP67 रेटिंग वाली बैटरी (जो पानी और धूल से सुरक्षित है) इसे बेहद भरोसेमंद बनाती हैं।
स्पेसिफिकेशन टेबल: एक नज़र में
| फीचर | विवरण |
| बैटरी विकल्प | 25 kWh और 35 kWh |
| रेंज (लॉन्ग रेंज) | 421 किमी तक |
| सेफ्टी रेटिंग | 5-स्टार (Global/Bharat NCAP) |
| बूट स्पेस | 366 लीटर |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 190 mm |
निष्कर्ष: क्या आपको टाटा पंच EV खरीदनी चाहिए?
यदि आप शहर में रोज़ाना चलने के लिए एक ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो चलाने में आसान हो, जिसकी रनिंग कॉस्ट न के बराबर हो और जो सुरक्षा के मामले में लोहे जैसी मज़बूत हो, तो टाटा पंच EV आपके लिए बेस्ट विकल्प है।
यह उन लोगों के लिए भी बेहतरीन है जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह कार साबित करती है कि आपको एक सुरक्षित और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV के लिए 20 लाख रुपये खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।
मेरा फैसला: यह वाकई एक ‘पैसा वसूल’ इलेक्ट्रिक SUV है!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. टाटा पंच EV को घर पर चार्ज करने में कितना समय लगता है? नॉर्मल 15A प्लग से इसे फुल चार्ज होने में 9 से 13 घंटे लग सकते हैं, जबकि 7.2 kW फास्ट होम चार्जर से यह 5 घंटे में चार्ज हो सकती है।
2. क्या इसमें सनरूफ का विकल्प मिलता है? जी हाँ, इसके ऊपरी वेरिएंट्स में वॉइस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है।
3. क्या यह लंबी दूरी की यात्रा के लिए सही है? लॉन्ग रेंज (421 किमी) वर्जन के साथ आप 250-300 किमी की इंटर-सिटी यात्रा आसानी से कर सकते हैं, बशर्ते रास्ते में फास्ट चार्जर उपलब्ध हों।
4. क्या बैटरी सुरक्षित है? हाँ, इसकी बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल के प्रति पूरी तरह प्रतिरोधी है।
5. इसमें कितने लोग आराम से बैठ सकते हैं? यह मुख्य रूप से 4 लोगों के लिए बहुत आरामदायक है, लेकिन कम दूरी के लिए 5 लोग भी बैठ सकते हैं।




