Top 7 Electric Rickshaws in India 2026: भारत में इलेक्ट्रिक रिक्शा पिछले कुछ सालो में काफी लोकप्रिय हो गई है क्योंकि यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है और यह काफी किफायती होते है। वर्तमान समय में मेट्रो सिटी से लेकर छोटे-छोटे शहरों और गांवों में भी लोकल यातायात के लिए इलेक्ट्रिक रिक्शा का उपयोग किया जा रहा है। ई रिक्शा की मार्केट में बढ़ती मांग इसकी उपयोगिता को दर्शाते हैं।इलेक्ट्रिक रिक्शा रोजगार की दृष्टि से भी काफी बेस्ट है।ई-रिक्शा ने लाखों युवाओं को रोजगार दिया है, और अब इसे खरीदना पहले से भी आसान और सस्ता हो गया है। कम से कम निवेश में आप अपना ई-रिक्शा ले सकते हैं और तुरंत रोजाना की कमाई शुरू कर सकते हैं।
ये रिक्शा बैटरी से चलते हैं तो ग्राहकों को इसमें सवारी करना भी सस्ता लगता है। भारत में लगातार इनके उपयोग करने वालों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर आप भी कम लागत में ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं या इलेक्ट्रिक रिक्शा का कारोबार शुरु करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है।आइए जानते है, एक अच्छी रेंज वाली ई-रिक्शा कोनसी है और उसकी कीमत क्या होगी? और इसके साथ में ई-रिक्शा में कौन-कौन से फीचर्स मिलने वाले है, इस बारे में भी बात करेंगे।
महिंद्रा ई अल्फ़ा मिनी रिक्शा
महिंद्रा ई-अल्फ़ा मिनी रिक्शा को उसकी मजबूत बॉडी के लिए जाना जाता है।इस ई-रिक्शा में 2168 mm व्हीलबेस के साथ आता है। महिंद्रा की मिनी रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 758 किलोग्राम है। इस रिक्शा में ब्रुश्लेस DC मोटर 1000 W मोटर दी गई है।
महिंद्रा ई अल्फ़ा मिनी रिक्शा की विशिष्टाए
- बैटरी कैपेसिटी- 48 KWH
- अधिकतम स्पीड- 25 KMPH
- सीटिंग कैपेसिटी- ड्राइवर + 4 अन्य
- रेंज- 80 किलोमीटर/ चार्ज
- टॉर्क- 22 NM
- कीमत- 1.45 – 1.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
महिंद्रा ट्रिओ
बेस्ट ई-रिक्शा के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम पुरे भारत में पहचाना जाता है।महिंद्रा का यह रिक्शा मजबूती और भरोसे का प्रतीक है। इसकी बॉडी काफी मजबूत है और इसमें लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।इस बैटरी ई-रिक्शा का कर्ब वेट 377 किलोग्राम है।इस ई-रिक्शा की बैटरी पुरे 4 घंटे में चार्ज हो जाती है।इसके अलावा, यह रेंज, स्पीड और अन्य विवरणों की निगरानी करने के लिए NEMO तकनीकी का इस्तेमाल किया जाता है।इस इलेक्ट्रिक रिक्शा की खासियत यह है की आपको 3 साल या 80,000 किमी तक की वारंटी भी मिलती है।
महिंद्रा ट्रिओ की विशिष्टाए
- बैटरी कैपेसिटी- 7.27 KWH (लिथियम आयन, 48V)
- अधिकतम स्पीड- 55 KMPH
- सीटिंग कैपेसिटी- ड्राइवर + 3 अन्य
- रेंज- 125-141 किलोमीटर/ चार्ज
- कीमत- 2.79 – 3.02 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
Bajaj RE E-Tec 9.0
बजाज ने अपने इस इलेक्ट्रिक ऑटो को बहुत ही एडवांस फीचर्स के साथ उतारा है। यह अपनी क्लास में सबसे ज्यादा रेंज देने वाले रिक्शा में से एक है।इसमें 2-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है जो चढ़ाई पर आसानी से चढ़ने में मदद करता है।इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है, जिसकी सहायता से आप बजाज RE E-Tec 9.0 को मात्र 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते है।
Bajaj RE E-Tec 9.0 की विशिष्टाए
- बैटरी कैपेसिटी- 8.9KWH
- अधिकतम स्पीड- 45 KMPH
- सीटिंग कैपेसिटी- ड्राइवर + 3 अन्य
- रेंज- 178 किलोमीटर/ चार्ज
- टॉर्क- 36 NM
- कीमत- 3.33 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
Piaggio Ape E-City
पियाजियो का यह रिक्शा अपने स्टाइलिश लुक और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। इसमें बैटरी बदलने की सुविधा है, जिससे आप बैटरी को चार्ज कर रिक्शा में डाल सकते है।पॉवर बटन दबाते ही यह ऑटो आसानी से स्टार्ट हो जाता है। इस ई-रिक्शा का भार 689 किलोग्राम है। इस रिक्शा में 51.2V की लिथियम आयन बैटरी लगी है। इसमें आपको एक ऑनबोर्ड डिजिटल क्लस्टर भी मिलता है।
Piaggio Ape E-City की विशिष्टाए
- बैटरी कैपेसिटी- 4.5 KWH
- अधिकतम स्पीड- 45 KMPH
- सीटिंग कैपेसिटी- ड्राइवर + 3 अन्य
- रेंज- 145 किलोमीटर/ चार्ज
- टॉर्क- 30- 32 NM
- कीमत- 3.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा
सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा 5 सीटर ई रिक्शा है।इसका जीवीडब्ल्यू 650 किलोग्राम है। इस बैटरी रिक्शा में इलेक्ट्रिक मोटर 1000 वाट जीरो तेलपाइप मोटर दी गई है। इस ई रिक्शा का परफॉरमेंस काफी शानदार है।इस ई रिक्शा में आपको ड्रम ब्रेक देखने को मिलेंगे।
सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा की विशिष्टाए
- बैटरी- 60V, 135Ah
- चार्जिंग टाइम- 4 से 5 घंटे
- अधिकतम स्पीड- 25 KMPH
- सीटिंग कैपेसिटी- ड्राइवर + 4 अन्य
- रेंज- 120 किलोमीटर/ चार्ज
- कीमत- 1 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
मयूरी स्टार ई-रिक्शा
छोटे शहरों में इस इलेक्ट्रिक रिक्शा का उपयोग सबसे ज्यादा होता है।इस रिक्शा में शक्तिशाली मोटर आती है, जो इसे दमदार परफॉरमेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। कंपनी के इस ई रिक्शा को चार्ज करने के लिए SMPS With Voltage Fluctuation Protection चार्जर दिया गया है। मयूरी के इस ई रिक्शा का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 MM रखा गया है, जो इसे अधिक सुरक्षित रखने का काम करता है।
सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा की विशिष्टाए
- बैटरी-50V
- चार्जिंग टाइम- 4 घंटे
- सीटिंग कैपेसिटी- ड्राइवर + 4 अन्य
- कीमत- 1.23 लाख रुपये (एक्स शोरूम)
सिटी लाइफ स्टैंडर्ड प्लस XV850 ई-रिक्शा
सिटी लाइफ स्टैंडर्ड प्लस XV850 ई-रिक्शा उन लोगो के लिए अच्छा विकल्प है जो शहर या कस्बे में यात्रियों को ले जाने या हल्का सामान ढोने का काम करते हैं।इस रिक्शा में ड्राइवर के साथ 4 यात्री आराम से बेठ सकते है और इसका ग्रॉस व्हीकल वेट लगभग 400 किलोग्राम है।इसमें सीटें काफी आरामदायक है और यात्रियों के लिए पानी की बोतल रखने के लिए होल्डर भी दिया है।सुरक्षा के लिए इसके अधिकांश मॉडल में फ्रंट ग्लास और फायर एक्सटिंग्विशर दिया गया है।इस ई-रिक्शा को चार्ज करने के लिए 6 से 8 घंटे लगते है।
सिटी लाइफ स्टैंडर्ड प्लस XV850 ई-रिक्शा की विशिष्टाए
- बैटरी कैपेसिटी- 1000Ah
- चार्जिंग टाइम- 6 से 8 घंटे
- अधिकतम स्पीड- 23 KMPH
- सीटिंग कैपेसिटी- ड्राइवर + 4 अन्य
- रेंज- 100 किलोमीटर/ चार्ज
- टॉर्क- 45 NM
- कीमत- 1.30 से 1.33 लाख रुपये (एक्स शोरूम)






